एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। ‘मिशन शक्ति 6.0’ के अंतर्गत का गोला जितेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गोला अंबर सिंह के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक अपूर्वा शर्मा के साथ थाना गोला पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों, महिलाओं और बालिकाओं को यात्रा के दौरान सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों (139, 1090, 181, 112 और 1930) की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने यात्रियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और पासवर्ड सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और सामूहिक विवाह योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।














