apsnews24live

गोला से गांवों तक भक्ति की बयार, दुर्गा मां के दरबार मे डॉ. कौशल वर्मा टेका मत्था

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर पश्चिमी दीक्षिताना गोला, भैठिया, महराजनगर, मलूकापुर  पूजा गांव में आयोजित हुए मां भगवती के विशाल दुर्गा जागरणों में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ग्रुप के संचालक एवं भाजपा नेता ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ कौशल वर्मा ने मां कालरात्रि का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया और मातारानी आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा पंडाल माता के जय कारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि डॉ कौशल वर्मा ने मातारानी का पूजन अर्चन कर सर्व मानव के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की है। दुर्गा पूजा आयोजित कमेटी का आभार जताया।उन्होंने कहा कि दुर्गा जागरण जैसे धार्मिक आयोजन सुख समृद्धि शांति सद्भाव और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त्र होता है। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक परंपराओं आस्था सामाजिक एकता के महत्व के प्रतीक होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में पहुंचाना बड़े ही गर्व और सौभाग्य का विषय है। उपरोक्त स्थानों पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव का आयोजन समस्त व क्षेत्रवासियों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुण्य प्राप्त करते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!