पुलिस चौकी बरवर पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से गई मनाई

एपीएस न्यूज/संवाददाता रिजवान खान 

बरवर खीरी। पसगवां थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बरवर पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार तिवारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जवानों ने सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता में विश्वास और शांति सद्भाव बनाए रखना भी है। उन्होंने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया, जिसे उन्होंने गांधीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!