हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर कार्यालय का किया गया भव्य उद्घाटन 

एपीएस न्यूज– संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन के अवसर पर लखीमपुर खीरी में जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन पांडे के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीयूष शुक्ला, महामंत्री सतेंद्र वाजपेई, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, नगर संयोजक सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभा में गणमान्य व्यक्तियों ने हिंदू समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं हिंदुत्व के मूल सिद्धांतों पर अपने-अपने विचार रखे। सभा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.पीयूष शुक्ला ने किया। उन्होंने मंच संचालन के दौरान सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इसी मौके पर आए रितेश पांडे, युवा नगर अध्यक्ष गोला नैतिक शर्मा, अखिलेश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी मितौली, रिशु मिश्रा नगर उपाध्यक्ष गोला, शोभित शुक्ला, अजीत वर्मा, उर्मिला शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपेश शर्मा, दिलीप कुमार, आदर्श कुलदीप गोद लखीमपुर खीरी, गौरव जयसवाल, राकेश विश्वकर्मा, विजय बहादुर सिंह, रुद्रांश विश्वकर्मा, गोपाल मिश्रा, अखंड सिसोदिया, अतुल सिंह, गौरव सिंह, राहुल गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, गिरजा शंकर, जयकुमार मिश्रा, पंकज मिश्र, पवन कुमार अवस्थी, रोहित वाजपेई, शोभित वाजपेई, विकास शुक्ला, संदीप वर्मा, अभय प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अंकित बाजपेई, शिवांशु बाजपेई, सक्षम गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, श्यामू भारती, गौरव, दिवाकर, किरण भारती, अजय वर्मा, अवधेश मिश्रा, कमलेश पाल, मुदित दीक्षित, सौरभ पांडे, संतोष मिश्रा, बृजेश मिश्रा सहित काफी संख्या सनातनी लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!