एपीएस न्यूज संवाददाता –रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज के दिशा निर्देशन में एनसीसी के कैडेट्स एनएसएस के वालंटियर और स्काउट गाइडों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता लखपति भारती, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट सुरविंद कुमार, क्रीड़ा एवं स्काउट प्रभारी देवेंद्र सिंह,सुमित कुमार यादव प्रधान लिपिक राजेश राज जसवंत कुमार, रामकिशोर सहित स्टाफ के लोगों ने भी योगाभ्यास किया। खेल शिक्षक सरोज कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन , शीर्षासन तथा विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने योगाभ्यास की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक तथा भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा नियमित योगासन करने से एकाग्रता और स्मरण क्षमता में वृद्धि होती है जिससे छात्र पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। खेल-खेल में योग करने से विद्यार्थियों में धैर्य सहनशीलता और अनुशासन जैसे गुणों का भी विकास होता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा की योगासन से पाचन क्रिया उचित प्रकार से क्रियान्वित होती है तथा हमारा रक्त संचार ठीक रहता है। सभी विद्यार्थी योग द्वारा श्रेष्ठ जीवन का आचरण करके एक आदर्श मानव बन सकते हैं।













