apsnews24live

छोटी काशी: पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, 10 मिनट में व्यवस्था बहाल

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी।सावन के पवित्र सोमवार से ठीक पहले रविवार की देर रात छोटी काशी गोला में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 1:30 बजे शिवम चौराहे पर अचानक ट्रांसफार्मर पर फाल्ट होने से वहाँ अंधेरा छा गया। बिजली गुल होते ही बैरिकेडिंग पर रोके गए हजारों कांवड़ियों का धैर्य जवाब दे गया और उग्र भीड़ ने बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, टली भगदड़–स्थिति संवेदनशील होते ही मौके पर तैनात गोला पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल ने अदम्य साहस का परिचय दिया। बैरियर टूटने के बावजूद जवानों ने अपनी पूरी ताकत से भीड़ को संभाला। अंधेरे के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बनने से पहले ही अधिकारियों ने सूझबूझ से श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

10 मिनट में बिजली बहाल–बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 10 मिनट के भीतर फाल्ट सुधार कर आपूर्ति चालू कर दी।अंधेरे और बेकाबू भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन के इस त्वरित फैसले और मुस्तैदी की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है।

मंदिर परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्था–दूसरी ओर, शिव मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीमें शिवभक्तों को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए पूरी शिद्दत से जुटी हुई रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!