apsnews24live

संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ महासम्मेलन,गोला गोकर्णनाथ में 29 सितंबर को जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। देश और संविधान पर मंडराते संकट, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव, पेपर लीक, किसान विरोधी नीतियों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को टाले जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी एक बड़ा बिगुल फूंकने जा रही है। इन तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर 29 सितंबर (मंगलवार) को सुबह 11:00 बजे गोला गोकर्णनाथ जनपद खीरी के साई मैरिज लॉन, नया बाईपास पर एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव ए आई सी सी अब्दुल हन्नान और प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अरशद खुर्शीद समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने आम जनता व कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि आज संसद से लेकर न्यायपालिका तक को कमजोर किया जा रहा है और युवाओं का भविष्य पेपर लीक की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने जनता से लोकतंत्र की रक्षा और व्यवस्था परिवर्तन के इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!