एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 6.0’ के तहत तहसील व थाना गोला में पिंक बूथ समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम खीरी अंजनी कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी, सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार व प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को 1090 (वूमेन पावर), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) सहित प्रमुख नंबरों की जानकारी दी। शिविर में कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, सामूहिक विवाह योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन की जानकारी देने के साथ साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से भी सचेत किया गया।














