एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल अकादमी में दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।प्रातःकालीन सभा में प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने छात्रों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का प्रतीकात्मक दहन किया गया। पुतला दहन होते ही पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय के निदेशक मोहित पुरी ने सभी को महानवमी व विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।














