apsnews24live

मिशन शक्ति 6.0: मैलानी में पुलिस की ‘महिला चौपाल’ ने फूंकी ताकत

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

मैलानी, खीरी। योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0’ के तहत रविवार को मैलानी के वार्ड नं.-06 में खीरी पुलिस ने भव्य महिला चौपाल सजाई। चौपाल का सीधा संदेश रहा—न सहेंगे, न झुकेंगे; हर अन्याय का डटकर मुकाबला करेंगे। पुलिस टीम ने बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर सीधा प्रहार करते हुए महिलाओं को कानूनी अधिकारों से लैस किया। आपातकाल में तत्काल मदद के लिए 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181, 1076, 1098 और साइबर फ्रॉड के लिए 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। मासूम बालिकाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए उन्हें संवेदनशील तरीके से ‘गुड टच और बैड टच’ का अंतर समझाया गया, ताकि वे किसी भी गलत हरकत की तुरंत पहचान कर परिजनों या पुलिस को बता सकें। इसके साथ ही कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह और निराश्रित महिला पेंशन जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!